पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया । परेड में सभी पुलिसकर्मियों ने अनुशासन, एकता एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई । इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती बनाए रखना ही नहीं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति एवं टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना है। नियमित परेड अभ्यास से आत्मविश्वास, सहनशक्ति एवं कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे कर्मियों की सेवा गुणवत्ता में भी सुधार होता है ।
















Leave a Reply