पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन माह के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान, उ0नि0 मेघा शर्मा व का0 गोविन्द सिंह नेगी बने Employee of the Month |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

*Best Employee of the Month* – उ0नि0 मेघा शर्मा व का0 गोविन्द सिंह नेगी

अन्य सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी –उ0नि0 कमलेश जोशी, उ0नि0 हरीश सिंह, उ0नि0 ललित डंगवाल, उ0नि0 पूजा मेहरा, अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय, अपर उ0नि0 मनोज कुमार, अपर उ0नि0 दीपक खनका, अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0का0 संजय यादव, हे0का0 हर्षवर्धन सिंह, हे0का0 राजकुमार, हे0का0 राजेन्द्र कुमार, हे0का0 भुपेन्द्र सिंह, हे0का0 अशोक बुदियाल, हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 मनोज कुमार, हे0का0 पुलिस दूरसंचार हिमांशु चन्द्र जोशी, हे0का0 पुलिस दूरसंचार जयेश उप्रेती, हे0का0 सौरभ जोशी, हे0का0 मनी महर, का0 सतेन्द्र सुयाल, का0 प्रकाश सिंह, का0 प्रदीप चन्द्र , का0 सोनु कार्की, का0 गोविन्द सिंह रौतेला, का0 प्रकाश नगरकोटी, का0 आनन्द खनका, का0 नीरज भोज, का0 राजकुमार, चालक मोहन नाथ, फायरमैन जगदीश प्रसाद, म0का0 कविता, अनुचर पुष्कर सिंह ।

*गोष्ठी के प्रमुख बिंदु –*
1. अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं का समाधान।
2. थानावार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश।
3. ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाही व जनजागरूकता।
4. ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान।
5. बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करना।
6. सोशल मीडिया पर भ्रामक/अवैधानिक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी।

इस अवसर पर सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचूला के.एस. रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *