शराब के नशे में गाली गलौच व शराब पीकर वाहन चलाने पर शख्त कार्रवाई 03 लोग गिरफ्तार वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में उ0नि0 रविन्द्र पांगती मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा बेरीनाग में शराब के नशे में गाली गलोच कर शांति भंग करने वाले अशोक सिंह को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही व0उ0नि0 हरीश सिंह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में व0उ0नि0 बी.सी. मासीवाल मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक इन्द्र को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 131 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *