पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा, हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 हर्षवर्धन सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त प्रमोद सिंह निवासी बेरीनाग को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनिमय के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply