सुरक्षित कार्यस्थल सशक्त महिलाएं” अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस की महिला अधि0/कर्म0 का सम्मेलन आयोजित |

पिथौरागढ़ | कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन परिसर, पिथौरागढ़ में एक जागरूकता गोष्ठी/सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस सम्मेलन में जनपद के समस्त थानों एवं शाखाओं में कार्यरत महिला उपनिरीक्षक, महिला हेड कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबलों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अधिनियम की प्रमुख धाराओं, महिलाओं के अधिकारों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका तथा सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इसी क्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा हेतु एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा की गई। बैठक में महिला कार्मिकों की सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने, संवेदनशीलता बढ़ाने तथा प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किए जाने पर विशेष बल दिया गया । पिथौरागढ़ पुलिस का यह सतत प्रयास है कि सभी महिला कार्मिक अपने अधिकारों के प्रति पूर्णतः जागरूक रहें तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *