पिथौरागढ़ | चौकी एंचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी* द्वारा पुलिस टीम के साथ एंचोली बैरियर पर स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं के दोपहिया वाहनों की सघन जाँच की गई। जाँच के दौरान वाहनों के वैध कागजातों की भी गहनता से पड़ताल की गई । इस अवसर पर चौकी प्रभारी कमलेश जोशी द्वारा छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा सड़क पर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आचरण करने हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही सभी छात्रों को यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने की हिदायत दी गई एवं नाबालिगों को वाहन न चलाने के बंध में सख्त चेतावनी दी गई । पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
यातायात नियमों का पाठ, सुरक्षित भविष्य का साथ |
















Leave a Reply