पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और सहयोग के लिए विशष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है | इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी व थानाध्यक्ष थल प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गम्भीरता से सुना। समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया ।
पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए कहा कि—
किसी भी स्थिति में आप अकेले नहीं हैं, पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है।
ऑपरेशन भल छौ
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए समर्पित—
पिथौरागढ़ पुलिस हर समय तत्पर है।
















Leave a Reply