बेजुबान की मददगार बनी पिथौरागढ़ पुलिस की फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम पिथौरागढ़ पुलिस की फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम ने आज एक सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए एक पालतू गाय की जान बचाकर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की ।

पिथौरागढ़ | समय लगभग 14:15 बजे फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम–धनोरा (रई) में तनुज शाही की पालतू गाय मकान की दीवार के कोने में फंसी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट रेस्क्यू टीम त्वरित रूप से घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने स्थिति का आकलन करते हुए कुदाल फावड़ा एवं रस्सियों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तथा गाय को सकुशल सुरक्षित स्थान पर निकालकर उसके स्वामी के सुपुर्द किया। तत्पश्चात पशु चिकित्सक को भी सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई । इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर यूनिट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तत्परता, साहस और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *