पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बसंत पंत, चौकी प्रभारी ओगला एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा ओगला क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान ग्राम बारकोट में एक मकान में किरायेदार बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते हुए पाए गए। इस संबंध में मकान मालिक होशियार सिंह द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था । पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मकान मालिक होशियार सिंह का ₹5000/- (पाँच हजार रुपये) का नकद चालान किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने मकानों में किरायेदार रखने से पूर्व उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके ।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सत्यापन चेकिंग अभियान |
















Leave a Reply