शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई 02 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—

*थाना जाजरदेवल क्षेत्र*
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 आशीष रावत मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रशान्त निवासी वड्डा को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया ।

*कोतवाली अस्कोट क्षेत्र*
कोतवाली अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत त्रिभुवन सिंह धामी द्वारा सरे आम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की हुई थी । थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 82 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *