पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय द्वारा अपनी पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी व उ0नि0 आनन्द गिरी के साथ देत गाँव पहुँचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । पुलिस टीम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्परिणामों तथा सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी को आवश्यक पुलिस एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके । जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जन-सुरक्षा, जागरूकता एवं विश्वास निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ।
थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा देवत गाँव में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, साइबर क्राइम व नशामुक्ति पर जागरूकता |
















Leave a Reply