पिथौरागढ़ | जनपद की एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) टीम द्वारा एसएसबी 55वीं वाहिनी, ऐचोली में ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के सम्बन्ध में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला के दौरान मानव तस्करी की पहचान, उसके विभिन्न स्वरूप, रोकथाम के उपाय, कानूनी प्रावधानों तथा आपसी समन्वय की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय से साझा करने तथा पीड़ितों के संरक्षण व पुनर्वास पर विशेष जोर दिया गया । इस अवसर पर एएचटीयू से अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिमवाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संगीता, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज उपस्थित रहे। वहीं एसएसबी की ओर से डिप्टी कमाण्डेन्ट अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे । कार्यशाला का उद्देश्य मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के विरुद्ध संयुक्त प्रयासों को सशक्त बनाना तथा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा |इसी क्रम में एएचटीयू टीम द्वारा ऑपरेशन स्माइल के तहत शहर क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदाओं के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गयी ।
एएचटीयू टीम द्वारा एसएसबी 55वीं वाहिनी ऐचोली में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर कार्यशाला आयोजित |
















Leave a Reply