नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजि थाना बलुवाकोट व बेरीनाग पुलिस ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा द्वारा डिग्री कॉलेज बलुवाकोट में छात्र/छात्राओं हेतु नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे नशा न करने के संकल्प से सम्बन्धित फार्म भरवाए गए। साथ ही बच्चों द्वारा नशा न करने का शपथ पत्र भी दिया गया, जिससे उनमें सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके । इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ जय मां महाकाली रौताण देव महोत्सव, डीडीहाट के दौरान आसपास से आए ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्परिणामों, ट्रैफिक नियमों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई । जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।

पिथौरागढ़ पुलिस – जनहित में सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *