पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाती हुई पिथौरागढ़ पुलिस विगत 1 माह से थाना मुनस्यारी क्षेत्र से गुमशुदा एक महिला को ऑपरेशन स्माइल टीम ने किया बरामद |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम गुमशुदाओं को अपनों से मिलाने के प्रयास में लगातार जुटी हुई है । जिस क्रम में विगत दिवस थाना मुनस्यारी क्षेत्र से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर अपनों से मिलवाने में पुलिस को सफलता मिली । दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को मुनस्यारी निवासी एक व्यक्ति ने थाना मुनस्यारी में तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी यशोदा देवी किसी बात से नाराज होकर बिना बताये कहीं चली गयी हैं जिनकी ढूंढ खोज करने पर भी कुछ पता नही चल पा रहा है । उक्त सूचना के आधार पर थाने में उक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज की गयी । ऑपरेशन स्माइल टीम/ एएचटीयू एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, का0 आनन्द खनका ने उक्त महिला को मैनवल इनपुट्स के आधार पर पिथौरागढ़ से बरामद कर लिया है । महिला पिथौरागढ़ शहर के एक होटल में काम कर रही थी । महिला की काउन्सलिंग करने पर उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से आयी थी तथा खाने पीने का खर्चा चलाने के लिये इस होटल में काम कर रही हूँ । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *