पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी द्वारा जनपद में लगातार साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसमें लोग विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, छात्र-छात्राओं एवं सुरक्षाबलों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है । इसी क्रम में कल साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी द्वारा आईटीबीपी जाजरदेवल में तैनात जवानों को साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, संदिग्ध कॉल/लिंक से सावधानी तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं । इस अवसर पर अपर उपनिरीक्षक हेम चंद्र, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार एवं कांस्टेबल विपिन ओली उपस्थित रहे । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, www.cybercrime.gov.in अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें ।
पिथौरागढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता
















Leave a Reply