कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने, भैंसों का क्रूरतापूर्ण परिवहन करते हुए 04 लोगों को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बुडकाफल रेस्टोरेंट, ओगला रोड के पास एक पिकअप वाहन को रोका गया । जांच में पाया गया कि उक्त वाहन में 03 भैंसों का बिना किसी वैध अनुमति के अत्यंत निर्दयता एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण:*
अर्जुन सिंह रावत निवासी जीआईसी वार्ड, डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़
बलदेव कुमार निवासी ग्राम ढूंढा, चुपराखेत, थाना डीडीहाट, पिथौरागढ़
कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू निवासी ननपापो, तहसील डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़
विक्रम कुमार निवासी बोरबूंगा, तहसील डीडीहाट

*कानूनी कार्रवाई:*
अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *