कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिग के गुमशुदा होने के 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसका 14 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी । मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई । चौकी प्रभारी ऐचोली उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल से का0 कमल तुलेरा की सहायता लेकर सुरागरसी-पतारसी की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा नाबालिग बालक को सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *