पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग पुलिस को एक व्यक्ति बेरीनाग कस्बे में इधर-उधर भटकते हुए मिला, जिससे पूछताछ करने पर वह अपनी सही जानकारी पुलिस को नहीं बता पा रहा था । मामले की संदिग्धता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह द्वारा उक्त व्यक्ति से तसल्लीपूर्वक व संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की गई । पूछताछ के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति का नाम पूरन सिंह पुत्र सत्यप्रकाश है, जो ग्राम बिन्दौरा प्रसपुर, जिला बाराबंकी (उ0प्र0) का निवासी है । पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित थाने से संपर्क किया गया, जिसमें जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति अपने घर से ग्राम चकिया बारात में जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थाना कुर्सी, जिला बाराबंकी में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है । उसके पिता द्वारा बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। तत्पश्चात कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा थाना कुर्सी से संपर्क कर पुलिस टीम एवं परिजनों को बुलाया गया तथा उक्त व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया । इस प्रकार कोतवाली बेरीनाग पुलिस की सूझ-बूझ, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण से लगभग 09 माह से गुमशुदा व्यक्ति अपने परिजनों से मिल सका ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस की सूझबूझ से 09 माह से गुमशुदा व्यक्ति अपने परिजनों से मिला |
















Leave a Reply