बेरीनाग पुलिस ने पर्यटक का गुम iPhone 14 बरामद कर लौटाई चेहरे की मुस्कान |

पिथौरागढ़|  हिमांशु भारद्वाज निवासी पिवोटल पैराडाइज, टावर–7, गुरुग्राम अपने मित्रों के साथ मोटरसाइकिल से मुनस्यारी भ्रमण हेतु आए थे । सायं उनका iPhone-14 (कीमती मोबाइल फोन) धारीचौरा–बेरीनाग के मध्य कहीं जेब से गिरकर गुम हो गया। काफी प्रयासों के बावजूद फोन नहीं मिलने पर वे अत्यंत परेशान हो गए तथा तत्काल थाना/कोतवाली बेरीनाग पर आकर अपने मोबाइल फोन के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई । प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली बेरीनाग से वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं अन्य माध्यमों से तलाश प्रारंभ की गई । लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 03.01.2026 को मात्र 02 दिवस के भीतर गुम हुआ iPhone-14 सकुशल बरामद कर पर्यटक हिमांशु भारद्वाज के सुपुर्द किया गया । मोबाइल प्राप्त होने पर उक्त पर्यटक द्वारा बेरीनाग पुलिस के मानवीय, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *