पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला
के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—
*कोतवाली अस्कोट क्षेत्र*
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओगला उ0नि0 बसन्त पन्त मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश सिंह निवासी अजेड़ा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
*कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र*
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में कार चालक नरेन्द्र बसेड़ा निवासी घोरपट्टा द्वारा शराब के नशे में मदहोश होकर नो एन्ट्री में तेजी से वाहन चलाकर लोगो की जान खतरे में डाली गयी थी । एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तुरन्त पीछा कर उक्त वाहन को रोक लिया । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार सीज की गयी ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply