मुख्य आरक्षी से अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा स्टार पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

पिथौरागढ़ | मुख्य आरक्षी से अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर दीपक खनका एवं तारा बोनाल को आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा स्टार पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिस कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनपद पुलिस की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे ।

इस गरिमामय अवसर पर
पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सहित
अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *