वरिष्ठ नागरिकों से संवाद सीओ पिथौरागढ़ ने सुनी समस्याएं, साइबर अपराध से किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली गई तथा प्राप्त समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है । चूंकि अधिकांश वरिष्ठ नागरिक सेवा उपरान्त सेवानिवृत्त होकर आए होते हैं तथा उनकी जीवनभर की जमा पूंजी पर साइबर ठगों की विशेष नजर रहती है, इसलिए बैठक के दौरान साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया । वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में सतर्क रहने एवं तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सहयोग एवं जागरूकता हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *