दो शराब तस्कर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में शान्ति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई 02 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—

*थाना जाजरदेवल क्षेत्र*
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत (चौकी प्रभारी वड्डा), का0 ललित मोहन काण्डपाल द्वारा ग्राम डीगरा के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब परोसने पर दुकान संचालक सुभाष सिंह सौन निवासी डीगरा जाजरदेवल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । इसी क्रम में प्रमोद कुमार निवासी मड़ेगांव द्वारा चौकी परिसर में शराब पीकर गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

*कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र*
एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 पूजा मेहरा (चौकी प्रभारी चौकोड़ी), हे0 का0 हर्ष वर्धन, हे0 का0 संजय चौहान, का0 राजकुमार द्वारा कोटमन्या लोहाथल मार्ग पर अभियुक्त बलवन्त राम निवासी दंतोला को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

*थाना थल क्षेत्र*
थाना थल क्षेत्र में केशव निवासी रजाली टकुलिया द्वारा अपने पड़ोसियों से गाली गलौच कर परेशान किया जा रहा था । एसओ थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह पुलिस की बात नही मान रहा था बल्कि और अधिक उग्र हो रहा था । पुलिस उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएसएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *