कानून से बचने की हर कोशिश नाकाम, वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार थाना जाजरदेवल पुलिस ने लम्बे समय से फरार वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सख्त व प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जाजरदेवल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष रावत, चौकी प्रभारी वड्डा द्वारा गठित पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त संजय कुमार निवासी मड़ेगांव को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में धारा 115(2)/324(4)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त जानबूझकर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके पश्चात न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की वारंट भी जारी किया गया । अभियुक्त लम्बे समय से फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, किन्तु पिथौरागढ़ पुलिस की सतर्क निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही के आगे वह अधिक समय तक बच नहीं सका । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *