अनुशासन और फिटनेस का संदेश, एसपी पिथौरागढ़ ने जवानों संग लगाई दौड़ फिट पुलिस–सशक्त पुलिस: साप्ताहिक परेड में दिखा जोश और अनुशासन |

पिथौरागढ़ | जवानों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं मानसिक सुदृढ़ता बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुईं तथा उन्हें नियमित व्यायाम, अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसपी द्वारा जवानों को ड्यूटी के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया । परेड उपरांत पुलिस लाइन मैस सहित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । पिथौरागढ़ पुलिस जवानों के स्वास्थ्य, अनुशासन एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *