अनुशासन और सेवा का सम्मान: मुख्य आरक्षियों की पदोन्नति मुख्य आरक्षी से अपर उपनिरीक्षक बने पुलिसकर्मियों को एसपी ने पहनाए स्टार |

पिथौरागढ़ | पुलिस कार्यालय में आज मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों का गरिमामय समारोह आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा पदोन्नत कर्मियों को स्टार पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं । जनपद से चैत सिंह बोनाल, महेश पन्त, प्रेम बल्लभ छिमवाल, मनोज सिंह राणा, हेम चन्द्र सिंह, राम किशन, मनमोहन पन्त, मनोज कुमार सहित अन्य मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई । कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *