पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा 31 दिसम्बर एवं नववर्ष के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—
कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र-
एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम हे0 का0 संजीव पन्त, का0 कृष्णा चन्द्र द्वारा गुप्त सूचना पर सिरगोली गांव के पास स्थित एक दुकान की आड़ में लोगों को शराब परोसने/ बेचने वाले दुकान संचालक जोगा बोरा निवासी पोखरी बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ , उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत सुनील कुमार द्वारा सरे आम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी तथा पुलिस अधिकारियों का बात न मानकर आदेशों की अवहेलना की गयी । एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र
एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक त्रिलोक सिंह बिष्ट को गिरफ्ता कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 63 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस का सहयोग कर नववर्ष को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहभागी बनें ।
















Leave a Reply