कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश जोशी चौकी प्रभारी एचोली द्वारा वारण्टी अभियुक्त गौरव अधिकारी उर्फ सूरज को ऐचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनिमय व एमवी एक्ट के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन थे । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *