पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बंगापानी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई । वहीं थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं ।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को
सुरक्षा से जुड़े उपाय
साइबर अपराध से बचाव
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क
के बारे में जानकारी दी गई।
पिथौरागढ़ पुलिस का संदेश
वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सुरक्षा व सम्मान हमारी प्राथमिकता है।
किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।
पिथौरागढ़ पुलिस – सदैव आपकी सेवा में
















Leave a Reply