पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा 31 दिसम्बर एवं नववर्ष के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए निम्न कार्यवाही की गई—
*कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र*
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
• उ0नि0 मनोज कुमार व उनकी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक त्रिलोक चन्द को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
• उ0नि0 हीरा सिंह डांगी व उनकी टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक किशोर कापड़ी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
*थाना थल क्षेत्र*
थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक करन चन्द को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
*थाना बलुवाकोट क्षेत्र* थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक होशियार सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 118 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस का सहयोग कर नववर्ष को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहभागी बनें ।
















Leave a Reply