पिथौरागढ़ | पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले अनुचर पुष्पा देवी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । पुष्पा देवी ने विभाग में नियुक्त होकर 30 वर्ष 04 माह 30 दिवस तक अपनी सेवाएँ दीं। अपनी विवेकशीलता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचानी जाने वाली पुष्पा देवी ने पुलिस विभाग में सदैव उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया। आज उन्होंने अधिवर्षता सेवानिवृत्ति ग्रहण की । विदाई समारोह भावुक एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों और योगदान को स्मरण करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में सेवानिवृत्ति समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न अनुचर पुष्पा देवी को भावुक विदाई |
















Leave a Reply