कोतवाली धारचूला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न पुलिस उपाधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सैनिक सम्मेलन लेकर कर्मचारियों की समस्याओं की ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के0एस0 रावत द्वारा कोतवाली धारचूला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी सहित थाने में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर के विभिन्न भागों का विस्तृत निरीक्षण किया गया | उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, थाने के हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए । निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने थाना परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *