पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 के समापन एवं वर्ष 2026 के आगमन के अवसर पर 31 दिसम्बर (न्यू ईयर सेलिब्रेशन) के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रांतर्गत होटल संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी होटल एवं डीजे संचालकों को निर्धारित समय सीमा में ही डीजे/संगीत संचालन, ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन, अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नशे की हालत में वाहन संचालन न होने देने, क्षमता से अधिक भीड़ एकत्र न करने तथा किसी भी प्रकार के हुड़दंग या अनुशासनहीनता को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही सभी संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा सभी से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित नववर्ष मनाने का संदेश दिया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूरी तरह मुस्तैद है।
















Leave a Reply