पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। शांति एवं कानून व्यवस्था को खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो अभियुक्तों, 1. गोकर्ण सिंह पुत्र निगली सिंह रायपा निवासी नारायण आश्रम थाना धारचुला, 2. दीपक सिंह बोरा पुत्र धन सिंह निवासी जुम्मा थाना धारचुला पिथौरागढ़, के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 91 लोगों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।
शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों को कराई हवालात की सैर दोनों के वाहनों को सीज कर डीएल निलम्बन हेतु की जा रही कार्रवाई |
















Leave a Reply