पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और सहयोग के लिए विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गम्भीरता से सुना। समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया ।
पुलिस टीम ने बुजुर्गों को आपातकालीन सेवा नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि—
किसी भी स्थिति में आप अकेले नहीं हैं, पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है।”
ऑपरेशन भल छौ
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए समर्पित—
पिथौरागढ़ पुलिस हर समय तत्पर है।
















Leave a Reply