पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ के देवकटिया पंडा मैदान में प्रादेशिक सेना की खुली भर्ती प्रक्रिया के दौरान देशभर से आए युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है ।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सख्त निगरानी –
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने भर्ती स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए तैनात अधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
आवेदकों के रहने की व्यवस्था –
क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली ने स्वयं विभिन्न स्कूलों का दौरा कर भर्ती में आए आवेदकों के रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी आवेदकों को सुरक्षित और उपयुक्त ठहरने की व्यवस्था प्रदान की जाए । शांति व्यवस्था पुलिस के नियंत्रण में भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सतर्क है। जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है ।
पुलिस की अपील
पिथौरागढ़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना न फैलाएं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें । पिथौरागढ़ पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
















Leave a Reply