पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें निम्न कार्रवाई की गयी |
एसएचओ कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द् के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक भगत राम निवासी चौकोड़ी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी (प्रभारी चौकी ऐचोली)
मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रवीन्द्र बोहरा निवासी जाखनी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 60 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply