पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज व चौकी प्रभारी ओगला बसन्त पन्त द्वारा थाना क्षेत्र नारायण नगर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, इसी क्रम में प्रभारी थाना बेरीनाग हरीश सिंह कोरंगा व अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे द्वारा नारायण चौक बेरीनाग में थाना दिवस का आयोजन किया । जिसमें स्थानीय लोगों, व्यापारियों, टैक्सी चालकों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
*इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य* —
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।
जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया । कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि—
जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा ।
















Leave a Reply