कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को उत्तर प्रदेश से किया सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रांतर्गत निवासी पूनम के गुम हो जाने की सूचना बेरीनाग पुलिस को प्राप्त हुई। जिस पर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच अपर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय के सुपुर्द की गई । गुमशुदा की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिशा–निर्देश जारी किए गए तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल के सहयोग से टेक्निकली व मैनवली सुरागरसी–पतारसी कर उक्त महिला को दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद किया गया है ।

अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *