पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
➡ थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज सिंह निवासी एपीओ केन्ट लखनऊ उ0प्र0 को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
➡ थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विरेन्दर सिंह सोनल निवासी दुग्तू, धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों 118 लोगों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है।
















Leave a Reply