पिथौरागढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भल छौ’: दूरस्थ गांवों में बुजुर्गों के बीच पहुँची बलुवाकोट पुलिस अपनों सा मिला प्यार, बुजुर्गों के खिले चेहरे |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत जनपद पुलिस बुजुर्गों की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में कल थानाध्यक्ष बलुवाकोट, मेघा शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र के अत्यंत दूरस्थ ग्राम खुमती और पय्यापौड़ी पहुँचीं। इस दौरान पुलिस टीम ने घर-घर जाकर बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। पुलिस की इस आत्मीय पहल से ग्राम खुमती और पय्यापौड़ी के बुजुर्गों में भारी उत्साह और संतोष देखने को मिला। जब महिला थानाध्यक्ष स्वयं उनके आँगन में पहुँची, तो कई बुजुर्ग भावुक हो उठे ।

*अभियान की मुख्य झलकियाँ:*
• समस्याओं का समाधान: थानाध्यक्ष ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।
• *हेल्पलाइन की जानकारी:* बुजुर्गों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई ताकि आपात स्थिति में वे मदद मांग सकें।
• *सुरक्षा का भरोसा:* पुलिस ने बुजुर्गों को बताया कि वे खुद को अकेला न समझें और किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाया जा रहा यह अभियान जिले के वरिष्ठ नागरिकों के बीच सुरक्षा और अपनेपन का भाव पैदा कर रहा है।
पुलिस से सहायता के लिए संपर्क करें:
• आपातकालीन सेवा: 112
• उत्तराखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट: uttarakhandpolice.uk.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *