पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ब्लॉक सभागार, धारचुला में महिला सुरक्षा के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक नेगी द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला अपराधों, बाल अपराधों, घरेलू हिंसा तथा उनकी रोकथाम हेतु लागू कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने एवं उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई । जनपद पुलिस का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे ।
पिथौरागढ़ पुलिस – सुरक्षा, सेवा और विश्वास
















Leave a Reply