पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में अपराधों की रोकथाम एवं जनसामान्य को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना थल पुलिस द्वारा ग्राम सभा दड़मोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय द्वारा ग्रामवासियों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकारों तथा आपात स्थिति में पुलिस से सम्पर्क करने के तरीकों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक एवं सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं । थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने एवं साइबर अपराध होने की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। साथ ही नशे की तस्करी में लिप्त लोगों की सूचना मानस हैल्पलाईन नम्बर 1933 पर देने हेतु बताया । जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया तथा पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों की सराहना की गई ।
थाना थल पुलिस द्वारा ग्राम सभा दड़मोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |
















Leave a Reply