पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ अदालत द्वारा एन0आई0 एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया था । सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम ने अभियुक्त के ठिकाने में दबिश दी थी | अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम व पो0 विण के खिलाफ चैक बाउन्स के मामले में पिथौरागढ़ कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उ0नि0 कमलेश जोशी मय टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एस.पी. श्रीमती रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी |
“एक और वारण्टी अभियुक्त पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे में” कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |
















Leave a Reply