पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और सहयोग के लिए विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना थल, थाना कनालीछीना व कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गम्भीरता से सुना ।
अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
पुलिस टीम ने बुजुर्गों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए कहा कि—
“किसी भी स्थिति में आप अकेले नहीं हैं, पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है।”
ऑपरेशन भल छौ
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए समर्पित—
पिथौरागढ़ पुलिस हर समय तत्पर है।
















Leave a Reply