पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में कार्रवाई
एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान दूनाकोट रोड डीडीहाट मे स्थित एक मकान में 5 नेपाली नागरिक बिना सत्यापन के रहते हुए पाये गये । पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित मकान मालिक लक्ष्मण सिंह के विरूद्ध धारा 52(3/83) पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और किरायेदार सत्यापन की अनिवार्यता को प्रभावी बनाने हेतु की गई है।
















Leave a Reply