पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज कस्बा बलुवाकोट में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज बलुवाकोट के छात्र-छात्राओं के साथ कस्बा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई । रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है तथा इससे परिवार और समाज दोनों को नुकसान पहुंचता है । कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई तथा युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें ।
नशा मुक्ति अभियान के तहत बलुवाकोट में जागरूकता रैली का आयोजन |
















Leave a Reply