पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने तथा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
जिस क्रम में –
कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस टीम अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 नीरज भोज द्वारा छापेमारी के दौरान लाशघर रोप पर स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक महेन्द्र सिंह निवासी खतीगांव बांस को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 79 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply