पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद में एन.डी.पी.एस. एक्ट से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ पिथौरागढ़/ऑपरेशन, गोविन्द बल्लभ जोशी सहित संबंधित सभी विवेचक उपस्थित रहे । बैठक के दौरान विभिन्न लंबित व प्रचलित मामलों की प्रगति, विवेचना की गुणवत्ता, आरोपियों की गिरफ्तारी, माल बरामदगी तथा कोर्ट में प्रभावी पैरवी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं विवेचकों को निम्न दिशा-निर्देश दिए—
• एनडीपीएस मामलों की विवेचना को समयबद्ध व तथ्यों पर आधारित किया जाए।
• मादक पदार्थों के नेटवर्क की गहन पड़ताल कर मुख्य सप्लायरों तक कार्रवाई बढ़ाई जाए।
• कोर्ट में प्रभावी पैरवी हेतु सभी साक्ष्यों का संकलन गुणवत्तापूर्ण रखा जाए।
• नशा तस्करी के खिलाफ “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कड़ाई से कार्रवाई जारी रहे।
















Leave a Reply