नशे के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के० एस० रावत के पर्यवेक्षण में, कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कस्बा जौलजीबी क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान अभियुक्त लछी राम निवासी ग्राम ख़ुटकनी, जौलजीबी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली जौलजीबी में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *